फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सतबीर सिंह बने तहसील प्रधान

Thu, 02 Jan 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हनुमान वाटिका के पार्क में बुधवार को नंबरदार एसोसिएशन की बैठक हुई। इस मौके पर गठित की गई नई कार्यकारिणी में सतबीर सिंह तहसील प्रधान बनाए गए हैं। इसी प्रकार विजेंद्र सांघन को मिली उपप्रधान की जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव छौत व तहसील कैथल के पूर्व प्रधान अनिल कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। इस बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सतबीर सिंह नंबरदार मूंदडी को तहसील प्रधान, विजेंद्र सिंह सांघन को उपप्रधान, नरेश कुमार कसान को सचिव, मनोज कुमार फ्रांस वाला सहसचिव व राकेश कुमार क्योड़क को खजांची के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सतबीर सिंह प्रधान व सभी पदाधिकारियों ने तन मन धन से एसोसिएशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नंबरदारों के हकों के लिए दिन रात मेहनत, ईमानदारी से कार्य करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर ईशम सिंह, सुभाष चंद्र माजरा, रघुवीर सिंह डयोड खेड़ी, यशपाल गुहना, शमशेर सिंह कुलतारन, रकम सिंह क्योड़क, राजकुमार कयोडक, धर्मपाल नैना, दीवान सिंह गुहना, मोहन लाल देवीगढ़, सुरेश कैथल व अन्य 70 नंबरदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें