फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान बने सतबीर

Sun, 27 Oct 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जवाहर पार्क स्थित यूनियन कार्यालय में शनिवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लाक कैथल का त्रिवार्षिक सम्मेलन हुआ। इस मौके हुए चुनाव में बिजली निगम से सतबीर शर्मा प्रधान चुने गए। उनके साथ सचिव मास्टर रामफल गुहणा, कैशियर के पद पर चंद्र शशि शर्मा, उपप्रधान के पद पर रामकुमार रोडवेज व दलबीर बनवाला चुने गए।

इसी क्रम में सहसचिव ईश्वर चंदाना व बलबीर सिंह जांगड़ा, संगठन सचिव बलदेव सिंह पंचायत विभाग, प्रेस प्रवक्ता के पद पर डा विकास आनंद चुने गए। ब्लाॅक कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर मनफूल सिंह धनौरी, सूबे सिंह कृषि विभाग, रामकरण फायर, परमल पीटीआई व पाल सिंह बिजली चुने गए।
विज्ञापन


इससे पहले सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधान मदन लाल पहलवान ने की। सम्मलेन में सबसे पहले पिछले तीन वर्षों की सांगठनिक व वित्त रिपोर्ट पास की। इसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक व संगठन के जिला वरिष्ठ उप प्रधान गुलाब सिंह चीका की देखरेख में सर्व सम्मति से चुनाव हुए।
विज्ञापन


इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला कैथल के प्रधान रमेश हरित, सुरेश पाल शर्मा, धूप सिंह सिरोही, जय प्रकाश शास्त्री धनपत कौशिक, बलवंत जाटान व ईश्वर ढांडा, विमल, दीदार सिंह, बलराज शर्मा, ओमप्रकाश हरिपुरा, शमशेर चंदाना, चंद्रभान, रिसाल सिंह धनौरी, सुभाष ,रुपलाल, जगरुप सहारण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें