। गांव सैर के सरपंच गज्जन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सीएम विंडो पर दी गई शिकायत पर कार्रवाई हुई है। एक गली के निर्माण कार्य में 3,75,595 रुपये के गबन के आरोप में गज्जन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त उक्त सरपंच पर दी गई अन्य शिकायतों पर भी जांच की जा रही है जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञान चंद ने उक्त सरपंच के बारे में शिकायत की थी। जिसकी जांच खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी द्वारा जांच की गई। जांच में सरपंच पर 3,75,595 रुपये की रिकवरी बनी थी। यह राशि सरपंच द्वारा जमा नहीं करवाई गया। डीसी सुजान सिंह के आदेश के बाद मामले की जांच एसडीएम गुहला द्वारा की गई। जिसमें सरपंच गज्जन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सरपंच गज्जन सिंह ने बताया कि जो भी बिल चढ़ाए गए हैं और जो भी काम किया गया है, वह सब सही है। जो भी जांच है वह एक्सईएन पंचायती राज ने शिकायतकर्ता के साथ बैठ कर तैयार की है। जिसमें उसे शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारी मामले की जांच दोबारा करवाई जाए।