फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेशी नंबर से बाकल गांव के सरपंच को जान से मारने की धमकी, दो दिन में सरपंच पद छोड़ने का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव बाकल के सरपंच नरेंद्र सिंह को विदेशी नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें दो दिन के अंदर सरपंच पद छोड़ने का अल्टीमेटम दिया। ऐसा न करने पर हत्या करने की धमकी दी गई। फोन करने वाले ने खुद को एसके बाबा गिरोह से जुड़ा बताते हुए दावा किया कि उसे सरपंच की हत्या की सुपारी मिली है। इस संबंध में सरपंच ने पूंडरी थाना पुलिस को शिकायत देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


अमेरिका के नंबर से आया फोन
नरेंद्र सिंह के अनुसार दो दिन पहले दोपहर करीब 12:57 बजे उनके मोबाइल पर अमेरिका के नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने सरपंच पद छोड़ने की बात कही। उसने चेतावनी दी कि पद छोड़ने के लिए उनके पास केवल दो दिन का समय है। ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

हत्या के लिए सुपारी मिलने का दावा
सरपंच ने शिकायत में बताया कि फोन करने वाले ने खुद को एसके बाबा गिरोह का सदस्य बताया। उसने कहा कि उनकी हत्या के लिए बड़ी रकम की सुपारी देने का प्रस्ताव मिला है। साथ ही धमकी देते हुए कहा कि वे जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। इसके बाद फोन काट दिया गया।
विज्ञापन


परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार
धमकी मिलने के बाद सरपंच ने अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए चिंता जताई है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी या गिरोह के सदस्य उनके और परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी करने की मांग की है।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पूंडरी थाने में शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें