फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीशपुरा में सर्वसम्मति से नहीं बन पाया सरपंच, अब होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव जगदीशपुरा में सर्वसम्मति से सविता देवी को सरपंच बनाए जाने पर एक पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया। विरोध करने वाले पक्ष का आरोप है कि गांव वालों ने सरपंच बनाते समय उनसे बातचीत नहीं की। उनकी बिना सहमति से ही ग्रामीणों नेे सरपंच का नाम तय कर दिया। वहीं सरपंच चुनने वाले पक्ष के लोगों का कहना है कि सर्वसम्मति से पहले पूरे गांव में अलाउमेंट किया गया था और सभी लोगों को गुरुद्वारे में इकट्ठे होने के लिए कहा था।
विज्ञापन

गांव के लोग गुरुद्वारे में इकट्ठे हो गए थे। सभी ग्रामीणों से सलाह करके किसी को कोई आपत्ति तो नहीं तभी जाकर गांव के लोगों ने सविता रानी को सरपंच पद के लिए नाम रखा था। उस समय किसी भी व्यक्ति ने आपत्ति नहीं जताई थी लेकिन बाद में एक व्यक्ति ने आकर विवाद कर दिया और सर्वसम्मति से चुने गए सरपंच पर आपत्ति जताई। इसे लेकर गांव में बुधवार सुबह विवाद की स्थिति बन गई थी। बाद में सभी ग्रामीणों ने निर्णय लिया की चुनाव कराया जाएगा। अब गांव में चुनाव के जरिए ही सरपंच चुना जाएगा। अब गांव में सरपंच पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिए हैं।
ग्रामीण हरदीप सिंह ने बताया कि गांव में बुधवार सुबह गुरुद्वारे में पूरे गांव की सर्वसम्मति से सविता देवी को सरपंच चुना था। जब गुरुद्वारे में यह प्रक्रिया चल रही थी तो किसी भी ग्रामीण ने आपत्ति नहीं जताई लेकिन बाद में कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और विरोध किया। एक बार तो गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। लेकिन बाद में ग्रामीणों ने दोबारा से सहमति कर चुनाव करवाने का निर्णय लिया। अब गांव में तीन उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए नामांकन भर दिया है। इसमें निशा, संगीता व सविता का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें