फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वालीबॉल में सरस्वती सदन प्रथम

Fri, 19 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जिला पार्षद अमरजीत कसान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया। यह खेल प्रतियोगिता स्कूल के चार सदनों गंगा, यमुना, सरस्वती और कृष्णा के बीच आयोजित की गई। वॉलीबॉल में सरस्वती सदन के खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में कृष्णा सदन प्रथम रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल संचालक जयपाल शर्मा और डायरेक्टर अश्वनी शर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल किताबों तक सीमित न रहकर खेलों और अन्य गतिविधियों से भी सीखना चाहिए। खेल बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं। इस प्रकार के खेल आयोजन समय-समय पर किए जाने चाहिए। प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन नेशनल कबड्डी, वॉलीबॉल और 100, 200, 400, 800 एवं 1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सरस्वती सदन प्रथम और यमुना सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

परिणाम

1600 मीटर दौड़ : ध्रुव (सरस्वती) प्रथम, यमुना द्वितीय

400 मीटर दौड़ (लड़के) : गंगा प्रथम, कृष्णा द्वितीय

200 मीटर दौड़ (लड़के) : गंगा प्रथम, कृष्णा द्वितीय

400 मीटर दौड़ (लड़कियां) : महिमा (सरस्वती) प्रथम, उर्वशी (गंगा) द्वितीय

200 मीटर दौड़ (लड़कियां) : उर्वशी (गंगा) प्रथम, वंशिका (कृष्णा) द्वितीय

जिला पार्षद अमरजीत कसान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें