फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कॉलेज में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एनएसएस इकाई की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीरेंद्र पाल ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। वहीं डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें