फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संतोखमाजरा गांव में आज दिखेगी जबरदस्त रौनक

Thu, 25 Dec 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में वीरवार को क्रिसमस पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। संतोखमाजरा गांव में इस मौके पर विशेष रौनक देखने को मिलेगी। यह ऐसा गांव है, जहां ब्रिटिश काल से ही चर्च स्थापित है। करीब 200 वर्ष पहले ब्रिटिश शासकों ने यहां अपने ठहराव के लिए एक विश्राम गृह बनवाया था। तब अंग्रेजों द्वारा प्रार्थना के लिए एक छोटा चर्च भी बनाया गया था, जो समय के साथ विस्तारित होकर वर्तमान में कैथल जिला ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का सबसे बड़ा चर्च बन चुका है। क्रिसमस के अवसर पर पूरे प्रदेश में इस गांव की विशेष चर्चा रहती है।
विज्ञापन


उधर, जिले के अन्य चर्चों में भी क्रिसमस पर्व मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। लाइटिंग और सजावट के जरिए चर्चों को आकर्षक रूप दिया गया है। क्रिसमस ईव पर विशेष प्रार्थना सभाएं और कैरोल सिंगिंग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चर्च प्रबंधन की ओर से साफ-सफाई और सजावट पर विशेष ध्यान दिया गया है। चर्च से जुड़े लोगों का कहना है कि क्रिसमस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देने का अवसर है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें