संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नरवल गांव में माइनर व वाटर सप्लाई के साथ साथ संतोख माजरा जाने वाला मार्ग खस्ताहाल है। गड्ढों से आए दिन हादसों से लोग चोटिल हो जाते हैं।
क्षेत्र की जगह-जगह से टूटी हुई सड़कें अधिकतर गांवों में लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। छोटे वाहनों का तो निकलना बड़ा ही मुश्किल है, मोटरसाइकिल सवार तो कई बार चोटिल भी हो चुके हैं। इस सड़क के बारे में कई बार विभाग को अवगत भी करवा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
ग्रामीण हरनाम सिंह, जय भगवान, विनोद कुमार, कृष्णा राजवीर, सतपाल ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग को भी गुहार लगा चुके हैं पर नतीजा सिफर रहा। उन्होंने कहा कि शीघ्र समाधान अगर नहीं किया गया तो फिर वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।