फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्री और फाइव पाउंड सिस्टम, गलियों और सड़कों के लिए जाएंगे सैंपल

Tue, 24 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के चेयरमैन एवं सांसद राजकुमार सैनी ने जिले में अब तक बने थ्री और फाइव पाउंड सिस्टम, 10 लाख से अधिक की धनराशि से निर्मित गलियां और लोक निर्माण विभाग की बनाई जा रही सड़क की निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर केंद्र व राज्य सरकार की लैब में जांच करवाने के आदेश जारी किए हैं। वे सोमवार को लघु सचिवालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सांसद ने कहा कि वे स्वयं विभिन्न गांवों में जाकर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करेंगे। साथ ही समिति के सदस्यों की टीमों का गठन किया गया है, ताकि वे विभिन्न गांवों में जांच कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए पाउंड में मछली पालन की संभावनाएं भी तलाशी जाएं। जन स्वास्थ्य एवं मछली पालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि गंदे पानी को साफ करने की विधियों को लागू करके इस पानी को खेती के उपयोग के लिए भी संभावनाओं को तलाशना जरूरी है। आज ज्यादातर गांवों की समस्या गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए योजना तैयार करके उस पर अमल करना है।

उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अपनाए गए गांव सांघन में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों को तत्परता से पूरे किए जाएं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, वन व पर्यावरण, उज्जवला योजना के तहत इस आदर्श गांव में लाभार्थी लोगों की पूरी रिपोर्ट की जानकारी ली। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव सांघन में स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के दौरान कंप्यूटर शिक्षा दिलवाने तथा गांव की गलियों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए 5 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए 5 लाख 25 हजार रुपये सांसद निधि से उपलब्ध करवाने की घोषणा की। स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल को निर्देश दिए कि वे पाडला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को सप्ताह के दो दिन सांघन में मौजूद उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात करें।
विज्ञापन


एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने सांसद राजकुमार सैनी का बैठक में स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित किए गए गांव सांघन के साथ-साथ समस्त जिला में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर ढील नहीं बरती जाएगी। बैठक में एसडीएम मनदीप कौर, ओमप्रकाश, सुरेंद्र पाल, नगराधीश विरेंद्र सांगवान, डीएसपी तरुण कुमार, लीला राम, यशपाल प्रजापति, प्रतीक हरीश, सुरेश बिंदलिश, राजीव राणा, सुरेश गर्ग नौच, राजपाल तंवर सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

एक लाख 92 हजार 700 रुपये एक साल तक अपने पास रखे रहा अध्यापक
बैठक में यह भी सामने आया कि गांव सांघन स्कूल में एक अध्यापक 4 कमरों के निर्माण कार्य में करीब 1 लाख 92 हजार 700 रुपये की राशि एक साल तक अपने पास रखे रहा। कमरों का निर्माण कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है। अध्यापक को जब केस दर्ज करवाने की चेतावनी दी गई, तब जाकर उसने उक्त राशि विभाग के खाते में जमा करवाई। इस अध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें