Sanjay Modgil takes over as Principal
- फोटो : Kaithal
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में संजय मोदगिल ने शुक्रवार को प्रधानाचार्य के पदभार संभाला है। इससे पहले वे हिसार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में विभाग अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। इनको तकनीकी शिक्षा का लगभग 25 साल का कार्य अनुभव है। नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान की उन्नति एवं बच्चों का पूर्ण रूप से विकास यही उनका एकमात्र लक्ष्य है। दाखिलों की संख्या को बढ़ाना, बच्चों को निजी क्षेत्र की नामी कंपनी में समायोजित करवाना और बच्चों को सरकारी नौकरी कैसे प्राप्त की जाए, इसके बारे में जानकारी देना भी मुख्य रूप से उनका एजेंडा रहेगा। इस अवसर पर आशीष मेहता ने बुके देकर संजय मोदगिल का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी प्रधानाचार्य को बधाई दी। संवाद