फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सफाई कर्मचारियों ने रोष यात्रा निकाल कर किया प्रदर्शन

Wed, 20 Sep 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका। नगर पालिका संघ के निर्देशों पर नगरपालिका चीका के कर्मचारियों ने मंगलवार को मांगों के समर्थन में काले बिल्ले लगा व झंडे उठा मंगलवार को शहर में रोष यात्रा निकाल प्रदर्शन किया। नगरपालिका के कर्मचारी पालिका कार्यालय में एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में गुहला रोड से शहीद ऊधम सिंह चौक से होते हुए नपा कार्यालय पर पहुंचे। यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के प्रधान पिरथी राम ने की। प्रधान पिरथी राम ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की मानी गई मांगों को अभी तक भी लागू नहीं किया है, इसलिए सरकार से मांग है कि उनकी मानी गई मांगों को जल्द लागू किया जाए। एसकेएस ब्लॉक चीका के प्रधान पवन शर्मा ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में ठेका प्रथा को पूरी तरह से समाप्त करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन देना, ओपीएस एवं एक्स ग्रेसिया पॉलिसी को लागू करना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन को चलाया जाएगा। इस अवसर पर गोपाल, रिंकू, शमशेर, सतीश, चिंतो देवी गुरमीतो देवी, प्रेमोंं देवी, पिंकी, तलविंद्र व धनाराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें