संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। खेड़ी राय वाली गांव के नए गुरुद्वारा मे प्रकाश पर्व मनाया। इस मौके पर संगत ने अरदास कर मन्नत मांगीं। श्री अखंड साहिब के पाठ के समापन पर लंगर भी बरताया गया।
कार्यक्रम के लिए पूरे गांव की ओर से सुख शांति एवं पालकी सहिब के स्थापना पर अखंड पाठ आयोजित किया। गांव में नगर कीर्तन भी किया। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण व खुशी का माहौल बना रहा।
इस दौरान लोगों ने नवनिर्मित गुरुद्वारा में माथा टेक कर अरदास की व मन्नतें गांव सुख. शांति के लिए अरदास की। इस दौरान भजन कीर्तन भी करवाया गया। कीर्तन मंडली नबियाबाद असंध से आई हुई थी। खेड़ी राओ वाली की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कहा कि नए गुरुद्वारा का निर्माण कार्य करीब तीन वर्षों से चल रहा था। वीर बुद्ध साहब सेवा सोसायटी असंध से आएं दस्तार बांधने का भी प्रशिक्षण दिया। इस दौरान मास्टर मंजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह गुरजोत कौर व मंजीत सिंह ने करीब 30 से 35 लोगों को दस्तार का प्रशिक्षण दिया गया।
कमेटी के प्रधान वीरेंद्र आरोड़ा ने कहा कि आसपास के गांव वालों ने भी पूरा सहयोग दिया। श्री अखंड साहिब पाठ के समापन पर लंगर का भी बरताया। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य संतोख सिंह, वीरेंद्र अरोड़ा, गुरदेव सिंह, स्वर्ण सिंह, पाठी पूरण सिंह, सेवादार सुमित आरोड़ा, राहुल अरोड़ा, पवन, राजेंद्र, मंगत नाहरिया, गुरप्रीत कौर, कोमल, ज्योति शामिल रहे।