14-कैथल। स्कूल में छात्रा संध्या को सम्मानित करते हुए प्रिंसिपल व स्टाफ सदस्य।
- फोटो : Kaithal
कैथल। यूपीएससी में चयनित कैथल की बेटी संध्या प्रताप को ओएसडीएवी स्कूल में सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक जेएस नैन, क्षेत्रिय अधिकारी सुमन निझावन व विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉॅ. सुशील कुमार ने संध्या प्रताप और उसके अभिभावकों को बधाई दी और संध्या को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि संध्या प्रताप ने नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षा ओएसडीएवी स्कूल में ही प्राप्त की और 12वीं की परीक्षा 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। छात्रा ने यूपीएससी की सूची में अपना नाम दर्ज कर समस्त क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। संवाद