संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कपिस्थल जिम में वीरवार को जिम के संचालक पवन पहलवान की ओर से डेड लिफ्ट प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें अंडर 50 किलोभार वर्ग में दक्ष प्रथम, संजीव द्वितीय और यश तृतीय रहा।
इसी प्रकार प्रतियोगिता में अंडर 70 किलोभार वर्ग में संदीप ने पहला, गुरमीत ने दूसरा और प्रिंस ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 90 भार वर्ग में नेहल प्रथम, प्रदीप द्वितीय और तनीश तृतीय रहा।
इस मौके पर सतबीर मालखेड़, गोबिंद शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान आशीष, नितेश, जितेंद्र, जतिन शर्मा व हष सुखीजा आदि मौजूद रहे।