कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने जेब काटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 18 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव कोलेखां निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत दी थी कि 16 मार्च को सुबह करीब 9:10 बजे वह कलायत बस स्टैंड पर हिसार जाने के लिए बस में चढ़ रहा था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक उसकी पैंट की जेब से 20 हजार रुपये निकालकर भाग गया। शिकायत के आधार पर थाना कलायत में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपी जींद के संडील गांव निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 18 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद