फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन

विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे किसान मोर्चा के नेता। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा ने बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की 22 से 24 अक्तूबर तक की हड़ताल का समर्थन किया है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने और समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का फैसला वापस लेने की मांग की है। किसान सभा के जिला प्रधान जसबीर सिंह, सह सचिव धर्मपाल भुना, बलवंत जाटान, किसान यूनियन नेता सतपाल दिनोवाली, गुरनाम सिंह, राजीव आर्य, महेंद्र सिंह और जिया लाल दुधवा ने संयुक्त बयान में कहा कि गुरुग्राम और नूंह में इलेवन पावर कंपनी को 25 वर्षों के लिए बिजली वितरण लाइसेंस देना जनहित के खिलाफ है। इससे सार्वजनिक बिजली व्यवस्था कमजोर होने के साथ उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे। जसबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तत्काल हस्तक्षेप कर कर्मचारी संगठनों से वार्ता करें। जरूरत पड़ने पर विधानसभा में विधेयक लाकर फैसला वापस लिया जाए। उन्होंने स्मार्ट मीटर और अलग कृषि बिजली वितरण निगम बनाने की नीति वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें