फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घी फैक्ट्री, जिम प्रोडक्ट की दुकान से लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। त्योहारी सीजन की शुरुआत होने के पहले ही खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की संयुक्त टीम की सक्रियता बढ़ गई है। वीरवार की दोपहर संयुक्त टीम ने कालू वाली गामड़ी में घी की एक फैक्ट्री में छापा मारा। इसके बाद करनाल रोड पर जिम प्रोडक्ट की दुकान पर छानबीन की।

घी की फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान टिन में रखे गए घी से तीन सैंपल लिए गए। मौके पर ही मिले कर्मचारियों ने टीम के सदस्यों को फैक्ट्री लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज दिखाए।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई पवन व जिला खाद्य निरीक्षक अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा मौके पर मौजूद रहे। डॉ. गौरव का कहना था कि उन्होंने घी की फैक्ट्री में नियमित रूप से जांच की है। छापेमारी के दौरान फिलहाल मौके पर लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज सही मिले हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि यहां पर टिन से घी की डिब्बाें में पैकिंग की जाती है। इसके बाद ही घी की आगे आपूर्ति की जाती है। उन्होंने बताया कि घी के तीन नमूने लेकर करनाल में जांच के लिए भेजे गए हैं।

उन्होंने मिलावटखोरों को चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारी सीजन का फायदा उठाने से बचें वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद करनाल रोड स्थित जिम प्रोडक्ट की दुकान पर भी सैंपल लिया है। इसे भी जांच के लिए करनाल भेजा गया है।
विज्ञापन


70 में से दो सैंपल फेल दोनों ही पनीर व दूध के

जिला खाद्य निरीक्षक अधिकारी की टीम की तरफ से इस साल अप्रैल से गत सितंबर महीने तक 70 से अधिक नमूने लिए हैं। इसमें दूध और इससे बनने वाले उत्पाद के हैं। इन सैंपलों में से दो सैंपलों की रिपोर्ट फेल आई है। इसमें एक दूध और एक पनीर का सैंपल फेल मिला है। इससे पहले पिछले साल भी टीम ने दो क्विंटल पनीर पकड़ा था। इसका भी सैंपल फेल मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें