फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू के लिए पांच के लिए नमूने

Sat, 22 Aug 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
घरों में डेंगू के लारवा की जांच करती कर्मचारी।​ स्वयं
विज्ञापन
कैथल। जिले में दो दिन से डेंगू का कोई नया मामले सामने नहीं आया है। दो दिन पहले बुधवार को एक 34 वर्षीय गर्भवती महिला संक्रमित मिली थी। हालांकि महिला पूरी तरह से स्वस्थ हैं। विभाग ने शुक्रवार को पांच डेंगू के मामलों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अब तक 658 संदिग्धों के नमूनों की जांच की जा चुकी है। हालांकि लगातार हो रही बारिश व नमी के वजह से मौसम अनुकूल होने से डेंगू के मामले बढ़ने का डर जरूर सता रहा है। यही कारण है कि विभाग ने घरों में लार्वा की निगरानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को 33 घरों में जांच के दौरान डेंगू का लार्वा पाया गया है। विभाग के कर्मचारियों ने सभी मकान मालिकों को नोटिस दे दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें