राजौंद। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में माई भारत कैथल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में शहीद स्मारक तक श्रद्धांजलि पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बलिदानियों को नमन करते हुए युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया और देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक पर समाप्त हुई, जहां प्रतिभागियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने बलिदानियों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अंत में राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। संवाद