फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सालासर सेवा समिति ने वाटर कुलर का किया उद्घाटन

विज्ञापन
107-कैथल। श्री खाटूश्याम एंव सालासर सेवा समिति  की ओर से जिंदल मार्केट में वाटर कूलर का लोकार्प
विज्ञापन
कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति की ओर से रविवार को जिंदल मार्किट में वाटर कूलर लगाया गया। इसका उद्घाटन अग्रवाल युवा सभा के पूर्व प्रधान भूपेश अग्रवाल, सांसद नवीन जिंदल के पीए शंकर गोयल व आरकेएसडी बी फार्मेसी के प्रधान नवनीत ने किया। समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने सभी अतिथियों का स्वागत फूल माला से स्वागत किया। सांसद नवीन जिंदल को उनके 55वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

भूपेश अग्रवाल ने कहा कि गर्मियों को देखते हुए आमजन के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। नवनीत गोयल ने कहा कि समाज सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। शंकर गोयल ने कहा कि समिति हर महीने जरूरतमंदों के लिए निशुल्क यात्राएं करवा रही है, जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। ओपी जिंदल की याद में हर महीने वैष्णो देवी की मुफ्त यात्रा निकालनी चाहती है, जिसके लिए उनके समर्थन की आवश्यकता है।
जुगल किशोर ने बताया कि समिति की ओर से मॉडल टाऊन में 42वां निशुल्क संकीर्तन किया गया। चिराग बंसल ने बताया कि समिति की तरफ से हर महीने निशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया जाता है जिसका शहर वासी लाभ उठा चुके हैं। इस मौके पर मोहन लाल गर्ग,राकेश बरेजा, तरसेम कंसल, अशोक बरेजा, परवीन गर्ग पिंकू, राजेश पांचाल, लखा पांचाल, नरेश बालू, विकास गर्ग एडवोकेट,वीरभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें