फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में कोताही बरतने वाले 5 शिक्षकों का रोका एक दिन का वेतन

Tue, 02 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
डिप्टी डीईओ व कलायत बीईओ ने कुराड के स्कूलों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 गांव कुराड़ के दो राजकीय स्कूलों में बिना सरकारी या विभागीय आदेशों के बच्चों की छुट्टी करना शिक्षकों को महंगा पड़ गया। शिक्षकों द्वारा की गई इस प्रकार छुट्टी पर संज्ञान लेते ग्रामीणों ने इसकी सूचना डीसी कैथल के कार्यालय में दी जहां से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन



डीसी कार्यालय से मिले निर्देशों की पालन करते हुए उप जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी महेश चंद के साथ गांव कुराड़ के राजकीय प्राइमरी तथा राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया, तो वहां उन्हें कोई भी बच्चा नहीं मिला। अधिकारी ने इस विषय में जब स्कूल में तैनात शिक्षकों से बच्चों के न होने बारे जानकारी ली तो कोई भी शिक्षक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उप जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल में किए गए निरीक्षण से जो बातें सामने आई है उसके अनुसार शिवरात्रि पर्व के चलते स्कूल में वैसे ही छात्र संख्या कम थी मगर जो छात्र स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आए उन्हें भी शिक्षकों ने शिक्षित करने की बजाए उनका अवकाश कर दिया। स्कूल में छुट्टी किए जाने के चलते वहां कोई बच्चा नहीं रहा। इसकी जानकारी उन्हें जिस प्रकार मिली थी, वही स्थिति स्कूल में देखने को मिली।

उन्होंने कहा कि ऐसा कभी भी नहीं हो सकता कि यदि स्कूल में छुट्टी न हो तो ऐसे में कोई भी बच्चा शिक्षा ग्रहण करने के लिए न आए। निरीक्षण के दौरान यह बात साफ नजर आई की जो शिक्षक आज स्कूल में तैनात थे, उन्होंने सही प्रकार से अपनी ड्यूटी को पूरा नहीं किया। उन्होंने बताया कि हाजिरी रजिस्टर से यह बात साफ हुई की जहां कुछ शिक्षक कलायत में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में अपनी हाजिरी दर्ज करवाए हुए हैं वहीं कुछ शिक्षकों की पहले ही छुट्टी स्वीकृत होने के साथ उसे रजिस्टर में भी दर्शाया गया है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी थी उन पर कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

 
ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दोनों स्कूलों के 5 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूल प्राचार्य व मिडल हेड सहित सभी 5 शिक्षकों को एक सप्ताह में अपनी स्थिति स्पष्ट करने भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शमशेर सिंह सिरोही, उप जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें