फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल पहुंचा सक्षम का शव, किया दाह संस्कार

Wed, 15 Jan 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमेरिका में गत सात जनवरी को एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले कैथल आरकेपुरम कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय सक्षम मदान का शव सोमवार को कैथल पहुंचा। शव के वापस स्वदेश पहुंचने के बाद

मृतक के परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। सक्षम की अंतिम यात्रा में सैंकड़ों लोग पहुंचे थे, जिनकी आंखें

नम थीं।

जानकारी के अनुसार, सक्षम करीब पांच महीने पहले ही रोजगार की तलाश में अमेरिका में गया था और और उसे एक महीना पहले ही एक स्टोर में नौकरी मिली थी। सात जनवरी को जब वह स्टोर पर ड्यूटी देने के लिए साइकिल पर जा रहा था तो ट्रैफिक सिग्नल पर पीछे से आए एक वाहन ने उसको टक्कर मार दी। बाद में उसकी मौत हो गई। सक्षम का शव भारत लाने के लिए परिजनों ने प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई थी। इसके अलावा सामाजिक संगठनों से भी मदद की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्षम का शव लाने के लिए अमेरिका से ही गोफंडमी के नाम से एक संस्था द्वारा लोगों से आर्थिक सहायता करने की अपील की गई थी, जिसमें 20 हजार से ज्यादा डॉलर भी इकट्ठे हो गए थे। मुख्यमंत्री नायब सैनी, सांसद नवीन जिंदल, विधायक आदित्य सुरजेवाला व कैथल के उपायुक्त ने भी मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें