संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की ओर से पक्षी बचाव अभियान शुरू किया है। इस अभियान के पहले दिन ताऊ देवीलाल पार्क में सकोरा वितरण कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कर्ण बिंदलिश, प्रदीप गर्ग, रमेश जिंदल, जीवन गर्ग व अमित महाजन पार्क में सुबह की सैर करने आए लोगों को सकोरे वितरित किए। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. कर्ण बिंदलिश, प्रदीप गर्ग व अमित महाजन ने कहा कि इस बार आसमान से भीषण गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी पर मनुष्यों के साथ साथ पशु पक्षी सब झुलस रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य तो जैसे तैसे कर खुद को गर्मी से बचा लेते हें लेकिन दाना और पानी ना मिलने से पक्षियों का जिंदा रहना मुश्किल होता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घरों की छतों पर ये सकोरे रखे और हर रोज इनमें पानी व दाना डाले ताकि हमारे मित्र पक्षी जिंदा रह सके। इन पक्षियों को संरक्षण देना ना केवल प्रकृति के लिए बहुत लाभदायक है बल्कि मनुष्य जाति के लिए पक्षी बहुत जरूरी है। इस मौके पर कमल गोयल उपाध्यक्ष सेवा, सचिव गौरव गोयल, हरनिस सिंगला संगठन सचिव, डॉ. अशोक भाठला, डॉ. दिनेश कौशिक, राकेश गोयल, रविंदर गर्ग, जॉनी मितल, अतुल प्रकाश, जहौरी मल सिगंला, विक्रम मितल भी मौजूद रहे।
उधर, कस्बा के एक निजी होटल में बुधवार रात रोटरी क्लब चीका की बैठक हुई। इसमें क्लब की ओर से पिछले छह माह में किए समाज हित के कार्यों की जानकारी दी व आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों पर विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान 2025-26 के लिए क्लब प्रधान के चुनाव को लेकर विचार किया और सभी से सुझाव मांगे गए। प्रधान नरेश जैन ने बताया कि जल्द ही क्लब जल्द ही एक मेगा हेल्थ जांच शिविर लगाएगा। जून के अंत में क्लब क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाएगा। इसमें भी क्लब के सदस्यों ने हजारों पौधे रोपे जाएंगे।
बैठक के अंत में परिवार मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। इसमें क्लब के सभी सदस्यों के साथ साथ पिहोवा, कैथल, नरवाना व समाना के रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब प्रधान नरेश जैन ने की व मंच संचालन सचिव शीशपाल जिंदल ने किया। इस मौके पर डॉ. सतीश मित्तल, पवन गर्ग, संजीव बंसल हैप्पी, सुरेश गर्ग, नरेश जैन, सुरेश सेठी, डॉ. विरेंद्र बंसल, सुनील शाह, विजय गर्ग आदि मौजूद रहे।