फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साजन ने डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में प्रथम

विज्ञापन
प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र के साथ प्रबंधन। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। लीगल लिटरेसी कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर पीएम श्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जखैली अड्डा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के परिणामस्वरूप कक्षा 12वीं के छात्र साजन ने डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 10वीं के छात्र तुषार ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीवन के प्रधानाचार्य नरेश ढुल ने दोनों विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रधानाचार्य ने पेंटिंग प्रतियोगिता के मार्गदर्शक संदीप दुहन और डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता के मार्गदर्शक शिवेंद्र तनेजा की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया।

प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र के साथ प्रबंधन। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें