फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महाराजा शूर सैनी की जयंती पर 15 दिसंबर को होगा सैनी महाकुंभ

Sun, 27 Oct 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चंदाना गेट स्थित सैनी भवन में शनिवार को सैनी महापंचायत को लेकर सैनी समाज की बैठक हुई। इस बैठक में सैनी महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष राजेश दहिया ने मुख्य अतिथि के रूप में
विज्ञापन

शिरकत की।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 15 दिसंबर 2024 को महाराजा शूर सैनी की जयंती पर कैथल में सैनी महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, उत्तरांचल, उत्तर प्रदेश आदि प्रदेशों से लोग पहुंचेंगे। कहा कि यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक होगा, जिसका उद्देश्य समाजिक बुराइयों को खत्म करना, समाज का उत्थान कैसे हो, आदि पर चर्चा होगी। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। इस मौके पर नगर पार्षद लीलू सैनी, रामफल सैनी, निरंजन सैनी, राज सैनी, रिंकू सैनी, गौरव सैनी, सीबी सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें