फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साई ट्रस्ट ने पार्क में लगवाया वाटर कूलर

विज्ञापन
ताऊ देवीलाल पार्क में वाटर कूलर का शुभारंभ करती सरस्वती देवी जिंदल
विज्ञापन
गुहला-चीका। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्री साई जन कल्याण ट्रस्ट चीका व श्री साई राम पिंगलवाड़ा सेवाश्रम ट्रस्ट के सहयोग से ताऊ देवीलाल पार्क में जनसेवा के लिए वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। यह वाटर कूलर वार्ड नंबर-5 निवासी सरस्वती देवी जिंदल ने अपने दिवंगत पति सुरेश जिंदल और पुत्रों दीपक जिंदल व गगनदीप जिंदल की स्मृति में ट्रस्ट को भेंट किया।सरस्वती देवी ने बताया कि पार्क में आने वाले महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया है। इस अवसर पर पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। सरस्वती देवी और चंपा देवी ने पौधे लगाए और महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए। उपस्थित महिलाओं ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्ग माताओं के लिए हरिद्वार यात्रा आयोजित करने का अनुरोध किया, जिस पर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सहयोग मिलने पर नि:शुल्क यात्रा करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रमेश गर्ग, श्रीचंद प्रजापति, बलकार सिंह, मियां सिंह, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।

ताऊ देवीलाल पार्क में वाटर कूलर का शुभारंभ करती सरस्वती देवी जिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें