फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साईं बाबा की भव्य पालकी निकाली

Thu, 25 Dec 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
श्री साईं संध्या में झूमती महिलाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। साईं बाबा मंदिर के स्थापना दिवस पर शहर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अनूठा दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया और दोपहर तक भाई उदय सिंह किला परिसर साईं बाबा के जयकारों से गूंज उठा। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साईं संध्या से पूर्व साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पालकी यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। जैसे ही पालकी को उठाया गया, ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ चले। पूरे मार्ग में “जय साईं राम” के जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर
विज्ञापन


यात्रा की शोभा बढ़ाई, जबकि पुरुष श्रद्धालु भी पूरे उत्साह के साथ भक्ति में झूमते नजर आए।

पालकी यात्रा किला परिसर से शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर साईं बाबा की पालकी का स्वागत किया। आयोजक मंडल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पालकी यात्रा में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देता है। साईं संध्या के लिए भव्य मंच सजाया गया है, जहां सायंकाल प्रसिद्ध भजन गायक साईं बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति के अनुसार सुरक्षा व व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। स्थापना दिवस पर निकली यह पालकी यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार आध्यात्मिक अनुभव बनकर उभरी।

श्री साईं संध्या में झूमती महिलाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें