फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दौड़ में साहिल और कृत्तिका को पहला स्थान

Thu, 04 Apr 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। कौल के चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समारोह में मुख्यातिथि के तौर कृषि विश्वविद्यालय हिसार के वीसी डाॅ. बीआर कांबोज ने शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान लड़कों की 200 मीटर दौड़ में साहिल और लड़कियों की 200 और 400 मीटर दौड़ में कृत्तिका अव्वल रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. ओपी चौधरी ने की। महाविद्यालय के प्रवक्ता डाॅ. आरएस वर्मा ने बताया कि 200 मीटर लड़कों की दौड़ में साहिल प्रथम, सुमित द्वितीय व गौरव सैनी तृतीय रहा। लड़कियों की 200 व 400 मीटर दौड़ में कृत्तिका प्रथम, स्वीटी द्वितीय और भूमिका तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद लड़कों में साहिल प्रथम, सुमित द्वितीय तथा गौरव सैनी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


लड़कियों में कृत्तिका प्रथम, स्वीटी द्वितीय तथा प्रीति तृतीय स्थान पर रही। वॉलीबाॅल में लड़कों के वर्ग में उद्यम सिंह सदन प्रथम व सुभाष चंद्र बोस सदन द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कियों में वॉलीबाॅल में मेजर ध्यान चंद सदन प्रथम व उद्यम सिंह सदन द्वितीय स्थान पर रहे। बॉस्केटबॉल लड़कों में भगत सिंह सदन प्रथम व मेजर ध्यान चंद सदन द्वितीय स्थान पर रहे। बास्केटबॉल लड़कियों में भगत सिंह सदन प्रथम व उद्यम सिंह सदन द्वितीय स्थान पर रहा। योग मिक्स में सुभाष चंद्र बोस सदन प्रथम तथा मेजर ध्यान चंद सदन द्वितीय स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता लड़कों में सुभाष चंद्र सदन प्रथम व भगत सिंह सदन द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि कृषि विश्वविद्यालय हिसार के वीसी डाॅ. बीआर कांबोज ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में खेलों का भी विशेष महत्व है। हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। आज खेलों में भी रोजगार की अपार संभावनाएं है। सरकार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अव्वल स्थान हासिल करने वालों को सरकारी नौकरियां प्रदान करती है। इस अवसर पर छात्र कल्याण निदेशक डाॅ. एमएल खीचड़, हिसार के अधिष्ठाता डाॅ. एसके पाहुजा, डाॅ. आरएस गढवाल, डाॅ. अश्वनी, डाॅ. सोनिका, डॉ. मेहर चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें