फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने में रात में लगे 65 सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कोरोना वारियर्स के असली योद्धा कहलाने वाले नप सफाई कर्मचारी दिन-रात शहर को स्वच्छ बनाने लगे हुए हैं। जिसमें विभाग की तरफ से लगभग 65 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। ये कार्य पिछले करीब 15 दिनों से जारी है। शहर की नरवानिया बिल्डिंग, लौहार मार्केट, भगतसिंह चौक, सब्जी मंडी, रेलवे गेट, मेन बाजार, चंदाना गेट, डोगरा गेट, माता गेट, कोठी गेट, छात्रावास रोड, अंबाला रोड, पार्क रोड, पिहोवा चौक सहित कई जगहों पर रात को सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की जाती है। शहर को साफ-सफाई करने में महिलाओं का अहम योगदान है। विभाग की तरफ से 13 महिलाओं को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है जो कि शहर के प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई करती है। लॉकडाउन के बीच रात को जारी कर्फ्यू में अपनी जान-जोखिम में डालकर लगभग 43 पुरुष सफाई कर्मचारी काम करते है।
विज्ञापन

नप के मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि कर्मचारियों की दिन व रात में ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें एक सुपरवाइज जो कि पूरी टीम की देखरेख करता है। इस मौके पर सीएसआई मोहन भारद्वाज, सुपरवाइजर सुरेंद्र, एसआई रमेश कुमार व सफाई कर्मचारी रामपाल, कर्णसिंह, सुनील, बलजीत, विक्रम सहित जो महिलाए दिन में कार्य करती हैं प्रवीण, रेखा, रीना व रानी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें