फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोकनृत्य में सादिका की टीम प्रथम

Wed, 05 Nov 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय आईटीआई कैथल में आयोजित जिला युवा महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर डीसी प्रीति ने कहा कि यदि हम सभी अपनी-अपनी जिम्मेवारी का सही ढंग से निर्वहन करें, तो सभ्य समाज की स्थापना हो सकती है। युवाओं को समाज के विकास में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। वे मंगलवार को राजकीय आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि हम कभी भी तनाव या थकान महसूस करते हों तो तुरंत अच्छी पुस्तकें पढ़ें और अपने दोस्तों व परिजनों से बातचीत करें। अच्छी पुस्तकें व सभ्य समाज के लोग हमें नई ऊर्जा देने का काम करते हैं। छोटा सा कार्य भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है।
इसलिए हमें पहल जरूर करनी चाहिए। कार्यक्रम के चेयरमैन चीनी मिल के एमडी कृष्ण कुमार ने युवा वर्ग से पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में डीसी ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिला युवा समन्वयक अधिकारी सतीश मच्छाल ने डीसी प्रीति व एमडी कृष्ण कुमार का स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन रणधीर ढांडा ने किया।
विज्ञापन

समारोह में प्रथम रहे प्रतिभागी राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेंगे। इस मौके पर अधीक्षक सोहन लाल, राजबीर सिंह, संजय कुमार, एनएसएस अधिकारी शमशेर सिंह मलिक, जोगेंद्र सिंह, संजीव कुमार, सतीश कुमार, सुदेश रानी, अनिल ढुल, नवीन कालिया उपस्थित थे। लोक नृत्य समूह में ओएसडीएवी स्कूल कैथल की सादिका एवं ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद से अंजली एवं ग्रुप ने द्वितीय तथा राजकीय आईटीआई कैथल से यिशका एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार लोक गीत ग्रुप विद्या में माइल स्टोन पब्लिक स्कूल कैथल से प्रतिभा एवं ग्रुप पहले, आरकेएसडी कॉलेज कैथल से मानसी एवं ग्रुप दूसरे तथा ओएसडीएवी स्कूल कैथल से दिवांशी एंड ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। कविता लेखन में अंजली रानी प्रथम, दिव्यांशी बंसल द्वितीय तथा कनिशा तृतीय रही। कहानी लेखन में स्नेहा प्रथम, अनु देवी द्वितीय तथा समृद्धि तृतीय रही। पेंटिग में रवीना प्रथम, मंजू रानी द्वितीय तथा उमंग तृतीय रही। भाषण में स्मृति प्रथम, नंदिनी द्वितीय तथा वरतिका तृतीय रही।
विज्ञान मेला के एकल में नीरज दांगी प्रथम, निखिल द्वितीय तथा हर्ष तृतीय रहे। विज्ञान मेला समूह में अराधिका वालिया ग्रुप प्रथम, मोक्ष जांगड़ा एवं ग्रुप द्वितीय तथा हर्ष सिंगला एवं ग्रुप तृतीय रहे। लोक वाद्य यंत्र एकल में रिदम प्रथम तथा तेजवीर द्वितीय रहे। लोक वाद्य यंत्र के समूह में रोहित एंड ग्रुप प्रथम तथा सौरव एंड ग्रुप द्वितीय रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें