फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट से घायल हुए साधू की इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। गांव धनौरी में कुछ लोगों ने एक साधू पर हमला कर उन्हें गंभीर चोटें मार दीं। गंभीर रूप से घायल साधू शमशेर को कैथल के नागरिक अस्पताल लेकर जाया गया। घायल की हालत देख कर उसे रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव कुराड़ निवासी सोनू ने सदर थाने में दी शिकायत में बताया कि उनका मामा शमशेर कुछ समय पूर्व साधू बन गया था और इस समय वह धनौरी में रह रहा था। 23 मई की रात्रि में उसके मामा का किसी बात पर धनौरी गांव के जगन्नाथ के साथ झगड़ा हो गया। इसमें आरोपी ने उसके मामा को गंभीर चोटें मार दीं। लोगों को आता देख कर वह मौके से भाग गया। सोनू ने कहा कि उसके मामा की मौत चोटों के कारण ही हुई है और उसका जिम्मेदार जगन्नाथ है। संगतपुरा चौकी इंचार्ज मन्नू कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें