कैथल। चलते ट्रक से चावल कट्टे चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने दो आरोपियों को काबू किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिए गया है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव दोस्तपुर महेंद्रगढ़ निवासी वीरेंद्र की शिकायत अनुसार वह 10 जनवरी को मध्यप्रदेश से ट्रक में एक हजार चावल के कट्टे लोड करके कैथल के लिए निकला था। उसे यह चावल लेखराज नरेंद्र कुमार राइस मिल में पहुंचाने थे। 11 जनवरी को रात करीब पौने 12 बजे शेरगढ़ रोड नजदीक पावर हाउस के पास चोरों ने चलते ट्रक से करीब 15 कट्टे चावल के चोरी कर लिए थे। जैसे ही वह राइस मिल में पहुंचा तो उसे कट्टे चोरी होने की जानकारी मिली।
मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम ने करते हुए शेरगढ़ रोड़ कैथल से आरोपी जाखौली अड्डा कैथल निवासी बंटी तथा चांद को काबू कर लिया गया। आरोपियों पर पहले भी कट्टे व बैटरी चोरी करनी की प्राथमिकी दर्ज है। संवाद