फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कनाडा से पहुंचा सचिन का शव, अंतिम संस्कार

Thu, 28 Dec 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कनाडा में सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक सचिन की मौत होने के 12 दिन बाद बुधवार को उसका शव कैथल पहुंचा। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

बता दें कि 15 दिसंबर को शहर के डीएवी कॉलोनी निवासी सचिन की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। सचिन पिछले तीन साल पहले कनाडा गया था। वह वहां डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहा था। 15 दिसंबर को वह पार्सल देने जा रहा था। उस दौरान उसकी कार के साथ सड़क हादसा हो गया था। मृतक युवक के भाई शशिकांत ने बताया कि उसका भाई सचिन तीन साल पहले ही कनाडा में पढ़ाई के आधार पर गया था। वह कनाडा के वेन शॉवर में रहता था। कनाडा में उसके दोस्तों और केंद्र सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग से शव कैथल पहुंचा। उसका बुधवार को अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बताया कि उसके पिता धर्मपाल हरियाणा पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत है। वह तीन भाई हैं। सचिन सबसे छोटा था। सचिन के शव कैथल लाने पर सरकार सहित जिला प्रशासन का आभार जताते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें