फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कैथल में बनने वाले उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद नायाब सैनी ने कहा कि उन्हें पहली बार पता चला कि कैथल शहर में बड़े स्तर पर कई ऐसे उपकरणों व उत्पादों को उत्पादित किया जा रहा है, जिनकी देश भर में मांग है और पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को ये उद्योग अपने आप में सार्थक साबित कर रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी का संयोजन भाजपा युवा नेता सौरव चौधरी व जिला परिषद के उपाध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने किया। जिसमें सौरव चौधरी के कृषि उपकरण, हैरोट, ट्यूबवेल व टोका के पार्ट्स, भाजपा नेता सुरेश गर्ग द्वारा बोरिंग पाइप व उत्तम गुणवत्ता के चावल, जयभारत फाउंड्री की ओर से पानी के पंखे, सेंटीफ्यूल पंप, योगेश खुराना द्वारा तैयार की जाने वाली रबर रोल, चौधरी इंजीनियरिंग की ओर से हैरो पार्टस, संदीप गोयल द्वारा कलर कोटिंग शीटस व पीवीसी चैनल, संदीप चौधरी द्वारा पीवीसी बोर्ड, टेप्स सहित कई उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। अशोक वर्मा व गुलशन की ओर से कृषि उपकरण, टोका, गैस चूल्हे व हरा घास काटने का टोका, रितेश कुमार द्वारा पानी की टंकी उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। सांसद ने भाजपा जिला प्रभारी करण सिंह रानौलिया, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, भाजपा नेता सुरेश गर्ग, संजय भारद्वाज, मनीष कठवाड़ सहित अन्य नेताओं के साथ एक-एक स्टॉल पर जाकर सौरव चौधरी से उपकरणों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें