पूंडरी। हरियाणा कला परिषद ने शनिवार को विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी स्कूल पूंडरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर स्कूल की चौथी से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एकल नृत्य में आरवी ने पहला स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य साधना बरक्षी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत सोलो नृत्य में कक्षा पांचवीं की छात्रा आरवी प्रथम, कक्षा छठी से निष्ठा द्वितीय व कक्षा चौथी से मन्नत तृतीय स्थान पर रही। कक्षा आठवीं से मनीषा प्रथम, कक्षा सातवीं से प्रीति द्वितीय व कक्षा 9वीं से कृति तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 10वीं से छात्रा वंशिका प्रथम, कक्षा 12वीं से ईशा द्वितीय व वंशिका तृतीय स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 150 छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर हरियाणा कला परिषद की ओर से सुशील कुमार, लव शर्मा व संगीत विभाग से जसबीर, स्वदेश, गुरदीप, पूजा शर्मा सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।