फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्रामीण शिक्षा समिति ने बच्चों को किया सम्मानित

Sat, 15 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। बाल दिवस के अवसर पर ग्राम रामगढ़ पांडवा की शिक्षा समिति के सदस्यों ने सरकारी विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान बाल वाटिका से आठवीं कक्षा तक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शिक्षा समिति के सदस्य डॉ. हजारीलाल ने कहा कि बच्चों के साथ समय बिताकर उनका अपना बचपन ताज़ा हो गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी इसी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी। समिति के सदस्य डॉ. सुरेंद्र ने बच्चों को योग, अनुशासन, शिक्षा के प्रति समर्पण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें