फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज को रनर-अप ट्रॉफी

Thu, 13 Nov 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल। आर आरकेएसडी कॉलेज के रनरअप ट्रॉफी के साथ व स्टाफ सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के सांस्कृतिक विधाओं के विद्यार्थियों ने पानीपत के आर्य कॉलेज में आयोजित अंतरक्षेत्रीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए थियेटर विधा में रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की। कॉलेज की टीम ने संस्कृत ड्रामा में प्रथम, सांग में द्वितीय तथा मिमिक्री में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुल अंकों के आधार पर कॉलेज को थियेटर श्रेणी में रनर-अप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


महाविद्यालय परिसर में विजेता विद्यार्थियों के पहुंचने पर प्रधान प्रबंधन समिति, आरवीएस अश्वनी शोरवाला और अन्य प्रबंधक सदस्यों ने उन्हें बधाई संदेश भेजा। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज की उत्कृष्ट सांस्कृतिक परंपरा, मेहनती शिक्षकों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का परिणाम है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विधाओं के ओवरऑल इंचार्ज डॉ. अशोक कुमार अत्रि, सह-संयोजिका प्रो. ऋचा लांग्यान, डॉ. राजीव शर्मा और थियेटर विधा की संयोजिका डॉ. विनय सिंघल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें