फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Tue, 16 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम को एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है।

जागरूकता टीम में शामिल एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल और एसपीओ प्रदीप कुमार ने गुहला और चीका क्षेत्र में डोर टू डोर अभियान चलाकर आमजन और मौजिज व्यक्तियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही आमजन से इस अभियान में सहयोग करने और नशे से दूर रहने की अपील की गई। इसी क्रम में स्कूलों में विद्यार्थियों को भी नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस टीम गांव-गांव जाकर हर दिन कार्यक्रम आयोजित कर रही है और आमजन भी इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो किसी के लिए भी लाभकारी नहीं हो सकती।

नशे की लत में फंसा व्यक्ति दृढ़ संकल्प से इस बुराई को छोड़ सकता है। पुलिस न केवल नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है, बल्कि नशे के आदी व्यक्तियों का नशा छुड़वाने के लिए भी हर संभव प्रयास कर रही है। जिले में नशे से पीड़ित लोगों की काउंसलिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन


एसपी ने युवाओं को भी प्रेरित किया कि वे खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन करें। नशा मुक्त और अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे। पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है, लेकिन इस अभियान की पूर्ण सफलता के लिए जन सहयोग अत्यंत आवश्यक है। आमजन को राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन मानस-1933 के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस नंबर पर न केवल नशा तस्करी की गुप्त सूचना दी जा सकती है, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति इलाज और काउंसलिंग की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें