फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो जगहों पर फर्जी वोट डलने की चली अफवाह

Sun, 26 May 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिले में शनिवार को हुआ मतदान काफी शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान केवल शहर में दो जगहों पर मतदान प्रक्रिया के दौरान फर्जी वोट डलने की अफवाह रही। जैसे ही यह अफवाह उड़ी तो सोशल मीडिया पर खूब प्रचार हुआ। मिली जानकारी अनुसार मतदान के शुरू होने के तीन घंटे के बाद करीब 10 बजे एक महिला की डोगरा गेट स्थित एक धर्मशाला में बने मतदान केंद्र में उसकी वोट किसी दूसरे की ओर से डलने की अफवाह उड़ी परंतु बाद में यह यह मामला शांत हो गया। इसके बाद दोपहर के समय पार्क रोड पर एक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर युवक की फर्जी डलने की अफवाह सोशल मीडिया पर फैली। इस पर सोशल मीडिया पर बहस भी छिडी़, लेकिन बाद में यह मामला भी शांत हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें