रूबी को सम्मानित करते आरकेएसडी कॉलेज के शिक्षक। कॉलेज
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के सायंकालीन सत्र की एमकॉम छात्रा रूबी ने स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह छात्रवृत्ति स्नातक परीक्षा में उत्कृष्ट मेरिट के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान की जाती है। छात्रा को कुल 3 लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी, जिसमें 1.50 लाख रुपये प्रथम वर्ष तथा 1.50 लाख रुपये अंतिम वर्ष के लिए निर्धारित हैं। प्रधान अश्वनी शोरेवाला, प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल और सायंकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता ने रूबी को बधाई दी और विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अंकित गर्ग, रीना मक्कड़, मीनू भूटानी, रंजू सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद