संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। हलका गुहला में हर रोज करोड़ों रुपये की परियोजनाए मंजूर करवाई जा रही है। इसी कड़ी में गुहला में पीडब्लूडी विभाग के कार्यालय तथा स्टाफ क्वार्टरों के निर्माण कार्य के लिए लगभग सात करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई है। पीडब्लूडी विभाग के इस भवन की हालत बहुत खराब हो चुकी थी, जिससे विभाग का कार्य बाधित हो रहा था। यह जानकारी विधायक ईश्वर सिंह ने दी।
विधायक ने बताया कि इस राशि से कार्यालय की नई इमारत, चारदीवारी, शौचालयों के साथ-साथ स्टाफ क्वार्टर का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों को ओर अधिक सुविधा मिलेगी। कार्यालय भवन व स्टाफ क्वार्टरों के लिए लगभग सात करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करवाई गई है। क्वार्टरों के निमार्ण कार्य के लिए चार करोड़ 34 लाख तथा दो करोड़ 51 लाख रुपये की राशि कार्यालय भवन के निमार्ण कार्य के लिए मंजूर करवाए गए है।
कहा कि हल्के में विकासात्मक परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है। करोड़ों रुपये की परियोजनाएं क्षेत्र में पूरी हुई हैं और कई परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। बस अड्डे, बाईपास, मिनी सचिवालय, पीडल में रेस्ट हाउस, चक्कू लदाना में कॉलेज, जैसी अनेकों बड़ी परियोजनाओं के पूरा होने पर हलके की तस्वीर बदल जाएगी। जिससे इस क्षेत्र की पहचान देश के बड़े शहरों में होगी।