फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी से 3.5 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी से 3.5 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

सात दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस ने की पूछताछ, शिकायतकर्ता के बेटे का अभी नहीं लगा सुराग
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के आरोपी से रिमांड के दौरान 3.5 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इससे पहले आरोपी रामथली निवासी राजविंद्र को 24 अप्रैल को गिरफ्तार करके सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कैलरम निवासी ईश्वर सिंह की शिकायत अनुसार, 23 दिसंबर 2022 को उसने अपने बेटे अनुज कुमार को पुर्तगाल जाने के लिए रवाना किया था। उसको कैथल निवासी आरोपी एजेंट राजविंद्र घर से गाड़ी में लेकर गया था। राजविंद्र ने उनसे 10 लाख 50 हजार रुपये ले लिए और दो लाख रुपये आरोपी हसन अली नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में डलवा लिए। राजविंद्र ने कहा था कि वह अनुज कुमार को यहां से दुबई और वहां से सीधे पुर्तगाल पहुंचा देगा। बाद में वह अपनी बात से मुकर गया और बोला कि लीबिया के रास्ते से पुर्तगाल पहुंचाएगा। बाद में बेटे अनुज कुमार से पासपोर्ट और उसके पैसे लेकर राजविंद्र लीबिया में उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने उन्हें फोन करके और पैसे देने की मांग की। साथ ही अनुज को वहां के माफिया के हवाले कर देने की धमकी दी। जब वे आरोपी राजविंद्र के घर गए तो उसके भाई ने धमकी दी कि उनके घर आने की जरूरत नहीं है। अगर दोबारा वहां गए तो उसकी पत्नी से छेडख़ानी करने के झूठे आरोप में फंसवा देगा। उसने बताया कि उसके बेटे का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। ऐसा करके आरोपी राजविंद्र, उसके भाई व उसकी पत्नी ने उनके साथ साढ़े 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की है। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से 3.5 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें