फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बहन की शादी के लिए जोड़े थे 1.97 लाख रुपये, ठगों ने कूरियर के नाम पर खाते से उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। साइबर ठगों ने बहन की शादी के लिए जमा किए 1.97 लाख रुपये कुछ ही देर में खाते से निकाल लिए। करीब 20 दिन बाद बाबा लदाना निवासी पवन की बहन की शादी होनी थी। पुलिस को दी शिकायत में पवन ने बताया कि उन्होंने 27 अक्तूबर को जींद से अपने एक दोस्त के माध्यम से दवाई मंगवाई थी। उनके दोस्त ने दवाई डीटीडीसी कूरियर के जरिये भेजी थी लेकिन 29 अक्तूबर तक उनके पास पार्सल नहीं पहुंचा। इसके कारण उन्होंने गूगल पर डीटीडीसी कूरियर सर्विस का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया और उस पर संपर्क किया। उन्हें वहां से एक मोबाइल नंबर दिया और कहा गया कि इस नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज भेज दें।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार उन्होंने बताए गए नंबर पर मैसेज भेजा तो दूसरी तरफ से उनसे दो रुपये गूगल पे करने के लिए कहा गया। उन्होंने बताए गए नंबर पर दो रुपये भेज दिए। इसके कुछ समय बाद उसी नंबर से उनके व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी गई। पवन ने बिना जांच किए फाइल इंस्टॉल कर ली। इसके तुरंत बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि उनके यूनियन बैंक खाते से तीन बार में रुपये निकाले जा चुके हैं। पहली ट्रांजेक्शन में 97 हजार रुपये और इसके बाद दो बार 50-50 हजार रुपये निकाले गए। इस तरह उनके खाते से कुल एक लाख 97 हजार रुपये निकाल लिए गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने यह रकम अपनी बहन की शादी के लिए जमा की थी। करीब 20 दिन बाद घर में शादी होनी थी। ऐसे में शादी से पहले ही पूरी जमा पूंजी ठगी का शिकार हो गई।

पवन ने 29 अक्तूबर को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन ऑनलाइन शिकायत में पूरी जानकारी दर्ज नहीं हो पाई थी। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना कैथल में अलग से लिखित शिकायत दी और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।

-
एपीके फाइल के जरिये होने वाली ठगी से बचने के लिए पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी
- गूगल पर मिले कस्टमर केयर नंबर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें : कूरियर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या एप से ही संपर्क नंबर प्राप्त करें।
- व्हाट्सएप पर आई एपीके फाइल इंस्टॉल न करें : पार्सल ट्रैकिंग, डिलीवरी या केवाईसी के नाम पर भेजी गई अनजान एपीके फाइल से बचें।
- किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर भुगतान न करें और न ही उसके भेजे लिंक या फाइल पर क्लिक करें।
- अनजान एप को एसएमएस, कॉन्टैक्ट, स्क्रीन कंट्रोल और अन्य संवेदनशील अनुमति न दें।
- ठगी होने पर तुरंत शिकायत करें : खाते से पैसे कटने पर तत्काल बैंक को सूचित करें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर भी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें