फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सात गोशालाओं को दिए 1.58 करोड़ रुपये

विज्ञापन
गौशाला प्रतिनिधियों को चेक भेंट करते विधायक व अन्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में सरकार के पूर्व मंत्री व भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर कैथल विधानसभा क्षेत्र की सात गोशालाओं के लिए स्वीकृत 1.58 करोड़ रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन

घनश्याम सर्राफ ने कहा कि गोसेवा हमारी सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी का अभिन्न हिस्सा है। हरियाणा सरकार गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और गौशालाओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस अवसर पर लीलाराम गुर्जर, जंगीर सिसला, मुनीष शर्मा, रामप्रताप गुप्ता, हिमांशु गोयल, राममेहर शर्मा, कुलविंदर राणा, हर्ष सेठी, हरिचंद जांगड़ा मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। गोसेवा और गौवंश संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता इसी सोच का परिणाम है। सरकार की ओर से कैथल विधानसभा की विभिन्न गोशालाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें