फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 10.13 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत विधानसभा के 13 तालाबों के दिन जल्दी बहुरने वाले हैं। इनके जीर्णोद्धार पर 10.13 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसमें जल प्रबंधन सहित तालाबों का सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है। इसके लिए टेंडर लगा दिए हैं। टेंडर आठ अगस्त को खोले जाएंगे।
विज्ञापन

कलायत विधानसभा के विभिन्न गांवों में तालाबों के सुधार के लिए राज्यमंत्री कमेलश ढांडा से ग्रामीणों ने मांग की थी। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से इन तालाबों का जीर्णोद्धार नहीं होने से उनमें भारी मात्रा में गाद व गंदा पानी एकत्रित हो गया है, इससे बरसाती मौसम ही नहीं अन्य दिनों में भी पानी आबादी क्षेत्र में प्रवेश कर जाता है। जिससे महामारी फैलने की आशंका रहती है। इसके अलावा आवागमन में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने ग्रामीणों परेशानी को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा राज्य तालाब विकास प्राधिकरण के माध्यम से अमृत सरोवर योजना के लिए सभी मांगों का एस्टिमेट बनवाकर भिजवाया था। अब इनमें से 13 तालाबों के जीर्णोद्धार के टेंडर लगाए गए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि पांच अगस्त तक विभिन्न गांवों के 10 करोड़ 13 लाख दो हजार की राशि से 13 तालाबों के जीर्णोद्धार के टेंडर लगाए जाएंगे, जो आठ अगस्त को खोले जाएंगे।
तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत राशि
इसके तहत गांव बालू बिढाण पट्टी में मॉडल तालाब ढाब के जीर्णोद्धार पर 1.297 करोड़, गांव चौशाला में मॉडल तालाब चांद वाला के जीर्णोद्धार पर एक करोड़ 11 लाख 12 हजार रुपये, गांव मटौर में मॉडल तालाब बाजीसर के जीर्णोद्धार पर एक करोड़ सात लाख 83 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा गांव बालू रापरिया पट्टी में मॉडल तालाब जोगीवाला के जीर्णोद्धार पर एक करोड़ तीन लाख 70 हजार रुपये, गांव बात्ता के मॉडल तालाब महल सर 1 के जीर्णोद्धार पर 86.83 लाख रुपये, मॉडल तालाब महल सर 2 के जीर्णोद्धार पर 59.57 लाख रुपये, मॉडल तालाब पटेसर जोहड़ के जीर्णोद्धार पर 79.90 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं गांव बालू बिढाण पट्टी में मॉडल तालाब बिधाला के जीर्णोद्धार पर 73.22 लाख रुपये, मॉडल तालाब कुम्हार ढाणी के जीर्णोद्धार पर 55 लाख रुपये, गांव मटौर में मॉडल तालाब काली जोहड़ी के जीर्णोद्धार पर 52.54 लाख रुपये, गांव बात्ता में मॉडल तालाब मोचन जोहड़ के जीर्णोद्धार पर 52 लाख रुपये, गांव बालू में बिढाण पट्टी में मॉडल तालाब सिंघाया के जीर्णोद्धार पर 50.52 लाख रुपये और बालू गादडा पट्टी में मॉडल तालाब ढाब के जीर्णोद्धार पर 51 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें