फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोहेड़ा की टीम ने जीता कबड्डी का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भिड़ते बात्ता व रोहेड़ा के खिलाड़ी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। राजीव गांधी खेल परिसर बात्ता में सांसद खेल महोत्सव के अंतिम दिन कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबला बात्ता और रोहेड़ा की टीमों के बीच हुआ। जिसमें रोहेड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बात्ता की टीम उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 50,000 रुपये और उपविजेता टीम को 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बात्ता की ओर से गणमान्य व्यक्तियों श्याम सिंह राणा, सागर राणा, दीपक राणा, मामू नरवाल, नवीन शर्मा व सुमेर ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को विशेष सम्मान देकर उनके खेल प्रदर्शन एवं मेहनत की सराहना की गई। बात्ता कबड्डी टीम के कोच प्रदीप रंगा व राजपाल ने टीम को शुभकामनाएं दी। उन्हाेंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें