फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला कमेटी सदस्यों ने पुलिस चौकी के लिए सामूदायिक केंद्र की मुरम्मत पर किया खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश मेें पानी से लबालब भर जाने वाली अनाज मंडी पुलिस चौकी के लिए कम्यूनिटी सेंटर में जगह देने का मामला विवादों में आ गया है। हरियाणा सरकार में पब्लिसिटी चेयरमैन रॉकी मित्तल ने पुलिस चौकी के लिए गोशाला कमेटी मॉडल टाउन द्वारा मुरम्मत का काम करवाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। मित्तल ने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत गृहमंत्री अनिल विज को करेंगे।
विज्ञापन

रॉकी मित्तल ने कहा कि अस्थाई तौर पर कुछ दिनों के लिए सामुदायिक केंद्र मॉडल टाउन में पुलिस चौकी चलाने की बात तय हुई थी। लेकिन उन्हें अब पता चला है कि गोशाला कमेटी द्वारा पांच लाख रुपये की राशि खर्च कर सामुदायिक केेंद्र में पुलिस चौकी के लिए मुरम्मत करवाई जा रही है। जबकि नगर परिषद द्वारा सामुदायिक केेंद्र का 25 लाख रुपये में नवीनीकरण करवाया जाना है तो ऐसे में गोशाला द्वारा गायों के लिए एकत्रित की जा रही राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।
इस संबंध में गोशाला के प्रधान रामफल खुरानिया ने कहा कि गोशाला की जमीन में पुलिस चौकी की जगह बताई जा रही है। समिति सदस्यों ने अपने पास से 5-10 हजार रुपये के हिसाब से करीब एक लाख रुपये एकत्रित किए। साथ ही कुछ लोगों से सामान एकत्रित किया है। ताकि सामुदायिक केंद्र में जल्द से जल्द चौकी चलाई जा सके और यथासंभव समय तक गोशाला चलाई जा सके। केवल गोशाला संचालन के लिए समिति सदस्य खुद के खर्च पर मुरम्मत करवा रहे हैं। ना कि गोशाला के खाते से। ईओ नगर परिषद अशोक कुमार ने कहा कि कम्यूनिटी सेंटर में पुलिस चौकी के लिए अभी अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

मरम्मत के कार्य की जानकारी नहीं
एसपी शशांक सावन ने कहा कि पुलिस की ओर से नगर परिषद को मॉडल टाउन में पुलिस चौकी की जगह पर कब्जा दिलवाने का आग्रह जरुर किया गया है। सामुदायिक केंद्र में कौन और किसके लिए मुरम्मत करवा रहा है, यह बात उनकी जानकारी में नहीं है। पुलिस की जगह मिलने पर उस पर पुलिस चौकी भवन बनवाया जाएगा। ताकि बारिश आदि के दिनों में पुलिस कर्मियों सहित अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें