फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 52 प्रतिशत हुआ उठान : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एसडीएम संजय कुुमार ने कहा कि जिले की मंडियों में धान की सरकारी खरीद सुचारू रूप से चल रही है। बारिश के मौसम को देखते हुए मंडियों में धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब तक कुल खरीद का लगभग 52 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। खरीद प्रक्रिया में और तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम संजय ने बताया कि बारिश प्राकृतिक कारणों से होती है, इसलिए किसानों की फसल और खरीदे गए धान को भीगने से बचाने के लिए एहतियात प्रबंध करना जरूरी है। सभी आढ़तियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पर्याप्त मात्रा में तिरपाल की व्यवस्था रखें और मंडियों में रखे खरीदे गए धान को अच्छी तरह ढककर रखें, ताकि बारिश होने की स्थिति में फसल को नुकसान न पहुंचे। फिलहाल किसी भी मंडी से जलभराव की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। वहीं मंडियों में किसानों की सुविधा, धान की खरीद और उठान सहित अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें