जींद रोड पर चंदाना नहर पुल के निकट एक व्यक्ति से पांच युवकों ने कार छीन ली। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कैलरम निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह किसी काम से कैथल गया था। शनिवार रात्रि जब वह लौट रहा था तो चंदाना नहर के पुल के ऊपर एक इनोवा कार एक दम उसकी कार के सामने आकर रुक गई। जैसे ही उसने गाड़ी रोकी तो कार सवार 4 युवक नीचे उतर गए। एक युवक कार में ही सवार रहा। इसके बाद वे उसके पास आए और आते ही एक युवक ने उसकी कार की चाबी निकाल ली और अन्य ने उसे कार से नीचे फेंक दिया। इसके बाद वे सभी कार लेकर कैथल की ओर फरार हो गए। उन चार लड़कों मे से वह एक का नाम मोहित है। उसे जानता है। वह राधास्वामी कालोनी का रहने वाला है। जिसे उसने एक दो बार कार एजेंसी में देखा था, अन्य को सामने आने पर पहचान सकता है। चारों उसकी कार छीन कर फरार हो गए। उसने पुलिस में शिकायत देकर उक्त सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।